Breaking

06 January 2023

...और जब प्रिंस विलियम ने छोटे भाई को उठाकर पटक दिया था

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने आत्मकथा स्पेयर में अपने बड़े भाई विलियम के साथ हुई हाथापाई और घर छोड़ने की वजह का खुलासा किया है। यह किताब 10 जनवरी को रिलीज होना है। अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने न अपने केवल परिवार पर नस्लभेद का आरोप लगाया है, बल्कि घर छोड़ने की वजह भी बताई हे। किताब में खुलासा किया गया है कि बड़े भाई विलियम ने प्रिंस हैरी पर शारीरिक हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई थी। साथ ही प्रिंस विलियम ने मेगन को ‘अशिष्ट’, ‘असभ्य’ और ‘जिद्दी’ भी कहा था। इस किताब का नाम ‘स्पेयर’ (Prince Harrys Autobiography Spare) है। इस किताब की रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया है।

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस किताब में हैरी ने दावा है कि प्रिंस हैरी की अपने बड़े भाई से मेगन मर्केल को लेकर बहस हुई थी और ये बहस इतनी बढ़ गई कि प्रिंस विलियम ने उन्हें धक्का देते हुए उन्हें फर्श पर पटक दिया था। दोनों भाईयों के बीच लड़ाई तब बढ़ गई जब विलियम ने हैरी का कॉलर पकड़ लिया। प्रिंस हैरी ने किताब में लिखा, ‘यह सब बेहद तेजी से हुआ… काफी तेजी से… उसने मेरा कॉलर पकड़ लिया, मेरी चेन तोड़ दी और मुझे फर्श पर गिरा दिया। मैं कुत्ते के खाने वाले बर्तन पर जा गिरा। वह बर्तन मेरी पीठ से दबकर टूट गया, जिसके टुकड़े मेरी पीठ में धंस गए। मैं एक पल के लिए वहां पड़ा रहा, चकित रहा। फिर वह मेरे पैरों पर चढ़ गया और मुझे वहां से बाहर निकलने के लिए कहा।”हैरी ने दावा किया कि झगड़े के कारण उसकी पीठ में चोट लग गई थी।

चोट देखकर दुखी हो गई मेगन


प्रिंस हैरी ने स्पेयर में खुलासा किया है कि उनकी पीठ में अभी भी वो चोट नजर आती है। हैरी ने यह भी लिखा है कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पत्नी मेगन से नहीं किया, लेकिन बाद में उसने उनकी पीठ को देखा, जिसके बाद उसे सबकुछ समझने में देर नहीं लगी। इस घटना से वह बेहद दुखी हो गई।

नाराज हुआ शाही परिवार
इस आत्मकथा के पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की प्रेमकथा पर एक डाक्यूमेंट्रीय सीरीज ‘हैरी एंड मेगन’ भी पिछले माह रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में इस युगल की कहानी को उनकी नजर से दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में हैरी और मेगन ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने शाही परिवार छोड़ा और कैलिफोर्निया जाकर बस गए। इस डॉक्यूमेंट्री में मेगन ने आरोप लगाया कि यूके में उनके अश्वेत होने को मुद्दा बना दिया गया था। उन्हें बार-बार अश्वेत होने का एहसास कराया जाता था। उनके लिए यूके में एडजस्ट करना बेहद मुश्किल था। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री की कई बातों से किंग चार्ल्स और शाही परिवार बेहद नाराज हैं, लेकिन शाही परिवार इस पर कोई बयान देकर विवादों में नहीं फंसना चाहता

No comments:

Post a Comment

Pages