Breaking

24 January 2023

इस अमृतकाल में समाजनीति की ओर बढ़े कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

 प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने किया पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आह्वान





भोपाल। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ समाजनीति पर विश्वास करती है। यही वजह है कि देश और दुनिया पर जब-जब भी संकट आए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका निर्वाह करते हुए उस संकट का डटकर मुकाबला किया
है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकारें उन संकल्पों को साकार कर रही हैं, जो जनसंघ की स्थापना के समय हमारे पूर्वजों ने लिए थे। दुनिया में भारत की भूमिका लगातार विस्तारित हो रही है और यह देश के लिए अमृतकाल का समय है। देश के इस अमृतकाल में पार्टी कार्यकर्ता पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ जनकल्याण को लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा सरकार अंत्योदय के माध्यम से गरीबों के जीवन बदलने का काम कर रही है

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश जनसंघ की वह भूमि है, जहां ठाकरे जी ने संगठन विस्तार की एक पद्धत्ति दी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से मध्यप्रदेश संगठन देश भर में नई गाथा गढ रहा है। उन्होंने कहा कि पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री और 16 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। यह सब टीम भावना के कारण फलीभूत हुआ है। पं. दीनददयाल उपाध्याय जी ने जिस अंत्योदय के विचार का प्रतिपादन किया, आज केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदल रहा है। हमारी योजनाएं समाजिक परिवर्तन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता स्पोक पर्सन बनकर सरकार के विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखें। बूथ स्तर तक वातावरण तैयार करें।

बूथ विस्तारक अभियान-2 में हमें जुटना है

शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में जिस तरह हमने बूथ को सशक्त करने का काम किया, ठीक उसी प्रकार बूथ विस्तारक-2 अभियान में हमें जुटना है। 51 प्रतिशत मत बढ़ाने का जो संकल्प पार्टी ने लिया है, उसे संगठन तंत्र की ताकत के साथ हमें पूरा करना है। हम बूथ पर जो काम कर रहें हैं, उनको गति देते हुए प्रत्येक बूथ पर वोट शेयर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक-2 में हमें लगातार प्रवास करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हम जहां कमजोर हैं, ऐसे बूथों पर फोकस करते हुए हमें लगातार प्रवास करना है। साथ ही आकांक्षी विधानसभाओं को ताकत देने का काम करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 18 से 39 साल के 52 प्रतिशत युवा वोटर हैं, 30 लाख नये वोटर बनें हैं, हमें नवमतदाता और युवा मतदाताओं पर फोकस कर कार्ययोजना पर काम करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ने 180 विधानसभाओं में प्रदेश सरकार द्वारा बनाई जा रही यूथ पॉलिसी पर चर्चा की है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में हम युवाओं तक पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा चलाये जा रहे सुघोष अभियान की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का लेखाजोखा भी कार्यसमिति के सामने रखा। 

No comments:

Post a Comment

Pages