Breaking

20 January 2023

हिंदुत्व के रंग में रंगने जा रही है कांग्रेस


भोपाल
- साल 2023 की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनावी मोड में नजर आ रही है। लेकिन, अब मध्यप्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने के साथ ही हिंदुत्व के रंग में कांग्रेस रंगने जा रही है। नए साल के पहले महीने में ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करके मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ हिंदुत्व के रंग में रंगे देखे जाने वाले हैं। और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस का हार्ड हिंदुत्व प्रेम दिखने वाला है। 26 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अभियान की समन्वय समिति के सदस्य और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भुपेंद्र गुप्ता ने बताया कि, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ हनुमान मंदिर में माथा टेक कर अभियान की शुरुआत करेंगे। राजधानी भोपाल के मुगलिया छाप हनुमान मंदिर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी। यहां पर एक बड़ी सभा का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा जुलूस के माध्यम से हम जनता के बीच जाकर हाथ से हाथ जोड़ने की अपील करेंगे और जनता का साथ मांगेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages