Breaking

20 February 2023

राजा साहब ने संगत में पंगत शुरू की है,रायता तो फैलेगा ही:डॉ नरोत्तम मिश्रा


भोपाल। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार में सक्रियता को लेकर तंज़ कसा है।उन्होंने कहा कि राजा साहब ने संगत में पंगत शुरू की है, इसलिए रायता तो फैलेगा ही। पता नही क्यों वह कमलनाथ जी की राह मुश्किल करने में जुटे है।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय हो गए है।उन्होंने संगत में पंगत कर चुनाव प्रचार शुरू किया हैं। अब जब राजा साहब पंगत लगाएंगे तो रायता फैलेगा ही। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उनका उद्वेश्य ही रायता फैलना हो क्योंकि वह कोई भी काम बिना प्लांनिग के नही करते है।
डॉ मिश्रा ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह जी का बड़प्पन है कि वे खुद कह चुके हैं कि उनके प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। जब उनके सक्रिय होने से वोट कटते है तो फिर वह कमलनाथ जी कि राह मुश्किल बनाने में क्यों सक्रिय है यह समझ से परे है। हो सकता है पार्टी अध्यक्ष नही बन पाने की टीस अभी भी हो।
गृह मंत्री ने कहा कि कहा कि दिग्विजय सिंह कितना भी प्रचार करें, जनता उसे दुष्प्रचार ही मानती है। यह बात दिग्विजय सिंह खुद भी जानते है और उनकी पार्टी को भी पता है। उसके बाद भी उनका इस तरह सक्रिय होना यही बताता है कि पार्टी के भीतर एक दूसरे की टांग खींचने की मुहिम जारी है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस फिर कबीलों में बटी दिखे तो कोई आश्चर्य नही होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages