Breaking

08 February 2023

रामराजा के मंदिर खुलने का समय बदला

 निवाड़ी। निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित भगवान रामराजा सरकार के मंदिर के खुलने के समय में किया गया परिवर्तन, मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार भगवान रामराजा सरकार का दरबार सुबह 8 से 12:30 बजे तक एवं शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा,।

मंदिर की परपंरा अनुसार हर वर्ष गर्मी और बारिश के आठ माह फाल्गुन से क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक रामराजा सरकार के दरबार खुलने का समय सुबह 8 बजे बाल भोग आरती दोपहर 12:30 बजे राज भोग आरती के बाद मंदिर बंद होता है। जबकि शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 10:30 बजे शयन होती है। सर्दी के मौसम में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़वा से दरबार के खुलने का समय बदल कर सुबह 9 बजे बाल भोग आरती के साथ दरबार खुलता है। दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद बंद होता है, संध्या आरती शाम 7 बजे और 9:30 बजे ब्यारी के बाद सरकार शयन करते हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages