Breaking

22 February 2023

कमरे में मिली नव दंपित की खून से सनी लाशें


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की हैरान करने वाली वारदात हुई है। 2 दिन पहले जिस कपल की लव मैरिज हुई, मंगलवार की रात दोनों की लाशें मिली हैं। घर के कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा कट है। 

माना जा रहा है पति-पत्नी के बीच
विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे ब्रिज नगर का है। यहां रहने वाला 24 साल का असलम 2 दिन पहले ही दूल्हा बना था। राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ असलम का निकाह 19 फरवरी को हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाश मिली है। यह वारदात मंगलवार शाम के वक्त हुई। दूसरी तरफ मंगलवार शाम ही रिसेप्शन था। रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में रिसेप्शन की तैयारियां हो चुकी थी। पंडाल सजा हुआ था और मेहमानों के खाने का बंदोबस्त किया गया था। मगर दावत से पहले यह आफत इस परिवार पर टूटी और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

रायपुर शहर की टिकरापारा पुलिस इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है। असलम को किसने मारा और उसकी पत्नी कहकशां की हत्या किसने की, यह सवाल का जवाब पुलिस ढूंढ रही है। CSP राजेश चौधरी ने बताया कि दोनों ने कमरा अंदर से बंद किया था और चीखने की आवाज के बाद दोनों मृत मिले। घटना कैसे घटी इसकी जांच कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages