Breaking

23 February 2023

मदिरा प्रदेश के बयान पर हमलवार हुई बीजेपी


 भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार को अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के शिकारपुर में नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी ने घोषणा की थी अच्छे दिन आएंगे शिवराज सिंह चौहान ने हर गांव में सस्ती शराब बिकवा ना प्रारंभ कर दिया मध्यप्रदेश अब मदिरा प्रदेश बनकर रह गया है। उनके इस बयान पर अब सीएम शिवराज ने भी पलटवार किया है।

शिवराज ने गुरुवार को कहा कि कमलनाथ जी को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए शर्म आनी चाहिए। कमलनाथ सत्ता में आने के लिए प्रदेश के लोगों को अपमान कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस और उसके द्वारा किए गए झूठे वादों को समझ चुकी है। प्रदेश की जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी। बता दें कि बीते कई दिनों से सीएम शिवराज और कमलनाथ के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप भी लगा रहे हैं।

शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से, लगाव नहीं है। वो जहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वो मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं, यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह मध्यप्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान है। यह मध्य प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं का अपमान है। मध्यप्रदेश के भोले-भाले लोग मेहनती, ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त हैं। आप उनका अपमान कर रहे हैं।मध्य प्रदेश की जनता को ऐसे आहत मत कीजिए। आप का विरोध हमसे है तो आप हमें गाली दीजिए लेकिन हम मध्य प्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अगर आबकारी नीति बनाई है। तो जन भावनाओं को देखते हुए बनाई है। माताओं बहनों के सम्मान को देखते हुए बनाई है। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई है।

वीडी शर्मा भी हमलावर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मदिरा प्रदेश के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि,  एक जिम्मेदार व्यक्ति, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के अध्यक्ष का यह बयान देना कि मध्य प्रदेश मंदिरा प्रदेश है यह मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान है। पूरे मध्यप्रदेश को उन्होंने ठेस पहुंचाई है.... इसलिए मैं उनकी इस बयान की मात्र आलोचना ही नहीं करता बल्कि साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान किया है उसकी माफी भी उन्हें मांगनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अंदर हमारी सरकार ने, माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह पहली बार ऐसा हुआ है, कि समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ और देश के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठकर जो सुझाव आए हैं.... उसके आधार पर नीति बनाई आप मुझे बताइए अहाते बंद कर दिए गए पूरे मध्यप्रदेश के अंदर.....यह स्वागत योग्य कदम में यह आलोचना का कदम है। सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाएं....शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.....यह सामान्य घटना नहीं है

 
छिंदवाड़ा में यह बोले थे नाथ

दरअसल कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया से बात करते हए कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने हर गांव में सस्ती शराब बिकवा ना प्रारंभ कर दिया मध्यप्रदेश अब मदिरा प्रदेश बनकर रह गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है सरकारी खर्च पर भी अपनी छवि चमका रहे हैं शिवराज को लगता है कि ऐसा कर वे चुनाव जीत जाएंगे लेकिन यह उनकी गलतफहमी हैं।कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश सरकार जो विकास यात्रा निकाल रही है। उसका अब तक 160 जगह विरोध हो चुका है। प्रदेश के किसान सरकार की नीतियों से परेशान है।

No comments:

Post a Comment

Pages