Breaking

10 March 2023

मासूम के हत्यारों के मकान ढहाए पुलिस ने


शहडोल।
जिला प्रशासन ने 11 वर्षीय किशोरी की फुफेरा भाई सहित 1 अन्य नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में आरोपी और सह आरोपी के मकान ढहा दिए। 

शहडोल। ग्राम चुनिया में 11 वर्षीय आंचल कोरी की हुई गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने हत्या कर शव को बोरी में बांधकर मृतिका के घर के अटारी में छिपा दिया था। सूत्रों के अनुसार मृतिका आंचल ने घर में चोरी करते देख लिया था। दोनों आरोपियों को, घटना को छिपाने के उद्देश्य आरोपियों ने की नाबालिक आंचल की हत्या कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में,  संवेदनशील पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक पहुंचकर थाना प्रभारी को जांच के दिए थे आदेश।

शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपियों के मकान गिरा दिया। सूत्रों की माने तो दोनों आरोपियों ने नाबालिक के दुष्कर्म भी किया था। 

मौके पर ADM अर्पित वर्मा शहडोल, CSP राघवेन्द्र द्विवेदी, तहसीलदार भारत सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली योगेंद्र सिंह परिहार के साथ कोतवाली पुलिस बल, नगरपालिका का अमला मौजूद रहा था।


No comments:

Post a Comment

Pages