Breaking

26 April 2023

नक्सलियों के हमल में 10 जवानों सहित 11 शहीद


 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में हुई। सर्चिंग अभियान से लौट रहे डीआरजी की टीम के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर निशाना बनाया। घटना में 7-8 जवानों के घायल होने की भी आशंका है।

जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवानों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। वे मंगलवार को सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। बारिश होने की वजह से वे दुर्गम इलाके में फंस गए थे। डीआरजी की टीम उन्हें लेने प्राइवेट वाहन से आज गई थी।

नक्सलियों को डीआरजी की टीम के आने की पहले से जानकारी थी। उन्होंने वाहन के रास्ते पर आईईडी प्लांट कर दिया था। जैसे ही वाहन वहां पहुंचा, ब्लास्ट हुआ और 11 जानें चली गईं।

डीआरजी के वाहन में 25 से 30 जवान सवार थे। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाने के लिए चार एंबुलेंस रवाना की गई है। घटना के बाद आसपास के एरिया में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। एसपी सहित पुलिस के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages