Breaking

24 April 2023

सिंहदेव बोले, बंद कमरे के राज जल्दी खुलेंगे


 रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को जय वीरू की जोड़ी कहा जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल के बीच करार से जय वीरू की जोड़ी में खटपट दिख रही है। अब एक बार फिर जय वीरू अंबिकापुर में हुए यादव स्वाभिमान सम्मेलन में एक मंच पर साथ नजर आए। जिसे लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि जय वीरू की ही बात नहीं थी।

 सरकार बनने से पहले दोनों ही जिम्मेदार पद पर थे वह खुद नेता प्रतिपक्ष थे भूपेश बघेल पीसीसी प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जब जोगी जी कांग्रेस में थे तब ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस में अलग-अलग जगह से आवाज उठ रही है जिसके बाद वह अपना अलग दल बनाए, और बाकी शेष जो कांग्रेस के लोग थे साथ मिलकर लड़े और सफल हुए। यहां सिर्फ जय और वीरू नहीं थे सब साथ मिलकर चले जब-जब साथ मिलकर लड़ेंगे तो परिणाम अच्छे ही आएंगे। सिंह देव के इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है की जय वीरू में समझौता हो गया है लेकिन बंद कमरे में हुए बात को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ मर्यादा है जिनका वह पालन कर रहे हैं। जबकि उन्हें भी अब लगता है कि बंद कमरे की बात बहुत ज्यादा फैल गई है और हकीकत क्या है वह भी लोगों को बता दें। 


No comments:

Post a Comment

Pages