Breaking

23 April 2023

आश्रम की दीवार फांदकर भागे तीन नाबालिग गिरफ्तार


 ग्वालियर। मातृभूमि सेवा आश्रम कुरूक्षेत्र हरियाणा की दीवार फांदकर भागे 4 नाबालिगों में से 3 नाबालिगों को ग्वालियर जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पकड़े है। चौथा नाबालिग बच्चा केयर टेकर के साथ महाराज बाड़े पर क्राइम ब्रांच पुलिस को मिला है। जिससे पुलिस ने चौथे बच्चों को अपने कब्जे में लेकर केयर टेकर को हिरासत में लिया है। 

केयर टेकर ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल सका है। वहीं ग्वालियर आई कुरुक्षेत्र थाना पुलिस को चारो नाबालिग बच्चो को सुपुर्द कर केयर टेकर को उसके हवाले किया है। इन सभी को लेकर कुरूक्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। 

 दरअसल मातृभूमि सेवा आश्रम कुरूक्षेत्र हरियाणा की दीवार को फांदकर 19 अप्रेल की रात चारों 14 से 15 साल के नाबालिग बच्चे केयर टेकर हरिकृष्ण व्यास के साथ आश्रम से भागे थे। उस वक्त आश्रम में बाकी लोग नींद में थे। हरिकृष्ण ने भागने का प्लान तैयार किया था। उसके साथ चारों लड़के ग्वालियर पहुंच गए। हरिकृष्ण ग्वालियर का रहने वाला है जो चारों को साथ में ग्वालियर ले आया। चार बच्चों के फरार होने का पता चलने पर आश्रम स्टाफ ने कुरुक्षेत्र थाने में बच्चों के अपहरण का केस दर्ज कराया है। जिसकी सूचना ग्वालियर जीआरपी थाना और क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली थी। जीआरपी थाना पुलिस ने तीन नाबालिगों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से पकड़ लिया। लेकिन चौथा नाबालिग बच्चा और केयर टेकर हरीकृष्ण नहीं मिले। क्राइम ब्रांच ने उनकी तस्दीक की तो वहां चौथा बच्चा और हरिकृष्ण महाराज बाड़े पर घूमते हुए मिले हरिकृष्ण को हिरासत में लेकर छोटे बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और कुरुक्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। आश्रम का स्टाफ कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ इन्हें लेने ग्वालियर आया। जहां चारो बच्चो और केयर टेकर को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन केयर टेकर ने ऐसा क्यों किया। इस बात का पता नहीं चल सका है फिलहाल कुरुक्षेत्र थाना पुलिस आश्रम के कर्मचारियों के साथ इन चारों बच्चों और केयरटेकर को लेकर रवाना हो गई है।


No comments:

Post a Comment

Pages