Breaking

26 April 2023

सीएम फेस के साथ चुनाव लड़ेगी आप


 भोपाल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संदीप पाठक ने विधानसभा चुनाव में सीएम फेस के सवाल पर कहा कि मप्र में पार्टी मुख्यमंत्री फेस के साथ ही चुनाव लड़ेगी। लेकिन चेहरा कौन होगा फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है।

इसके साथ ही संदीप पाठक ने कहा कि हमारी जेब तो खाली है हम तो केवल मेहनत ही कर सकते है। वहीं भाजपा कांग्रेस के नाराज नेताओं की आप में एंट्री को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा कांग्रेस में भी कई अच्छे लोग हैं जिन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है..ऐसे नेता अगर आप में शामिल होना चाहेंगे तो उन्हें एंट्री मिलेगी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता कर हर किसी को पार्टी में एंट्री नहीं दी जायेगी।

केजरीवाल के बंगले पर दी सफाई

दिल्ली मामले को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि जब केजरीवाल जी मुख्यमंत्री बने तब उन्हें बहुत छोटा मकान दिया गया। उनका घर जर्जर परिस्थिति में था इसलिए उसे तोड़कर बनाया गया। सरकारी मकान की कई जगह से छत टूट रही थी।इसके बाद इस सरकारी मकान को नए सिरे से बनाये जाने का फैसला लिया गया। अगर केजरीवाल साहब के सरकारी मकान की तुलना करनी ही तो दूसरे के सरकारी मकान से की जानी चाहिए। विदेशी टाइल्स लगाने के सवाल पर पाठक ने कहा कि सरकारी मकान बनाने वाले कहा से टाइल्स लगा रहे है ये तो वो जाने। इस मकान को PWD वालों ने बनाया है उन्हें खर्च का ज्यादा जानकारी होगी। कोई केजरीवाल जी के नाम पर सरकारी मकान की रजिस्ट्री तो होना नहीं है। कोई दूसरा मुख्यमंत्री बनेगा तो वो उस मकान में रहेगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए आप सांसद ने कहा कि पुलवामा हमले से धयान भटकाने के लिए नया विवाद खड़ा किया जा रहा है।
 

No comments:

Post a Comment

Pages