Breaking

06 April 2023

अनिरुद्घाचार्य को बंम से उड़ाने की धमकी की गई एक करोड़ रुपए की मांग


वृंदावन (मथुरा)।
वृंदावन कथा प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य को बंम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप है। आतंकी संगठन से पत्र मिलने के बाद आश्रम के संचालकों के द्वारा वृंदावन कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कथा प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य मध्य प्रदेश के इंदौर में कथा कर रहे हैं।
मंगलवार को किसी ने संत कालोनी स्थित कथा प्रवक्ता अनिरुद्घाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के आफिस में पत्र रख दिया। जिसमें संजय पटेल निवासी पनवेल, कृष्ण नगर मंडी मुंबई ने अपने को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत जिंदगी का कार्यकर्ता बताते हुए अनिरुद्घाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ देने की मांग की है। अन्यथा उनको और उनके परिवार को बंम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

मध्यप्रदेश में कथा के दौरान घटना की अंजाम देने की धमकी
पत्र में लिखा गया है कि मध्यप्रदेश में कथा के दौरान हम घटना को अंजाम देंगे और जिसमें तुम्हारे साथ 40 से 50 लोगों की मौत होगी तो पूरे देश में तुम्हारी बदनामी हो जाएगी। धमकी भरे पत्र में आगाह किया गया है कि अगर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया तो अच्छा नही होगा। इस संबंध में आश्रम के कर्मचार रोहित तिवारी ने अज्ञात लोगों के‌ खिलाफ वृंदावन
कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages