Breaking

26 April 2023

कर्नाटक के विकास के लिए भाजपा को जितायें : विष्णुदत्त शर्मा


  बेंगलुरू। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली के माध्यम से भारत के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र दिया है। देश के जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के लिए सेवारत हैं, वहां केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार विकास के नये-नये किर्तीमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता का भरोसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कांग्रेस हमेशा तोड़ो
और राज करों की नीति पर काम करती रही है। कर्नाटक प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए हमें भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाकर अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कर्नाटक प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को बेंगलुरू जिले के मल्लेश्वरम विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 


कर्नाटक में हमारी सरकार ने जन कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार ने जन कल्याण के योजनाओं के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य किया है। मल्लेश्वर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण की लोकप्रियता के पीछे उनके द्वारा किये गये विकास कार्य और सेवाभाव है। श्री शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में 75 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ. अश्वथ नारायण को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर कर्नाटक में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया। 


No comments:

Post a Comment

Pages