Breaking

09 April 2023

थाने पर हमला करने वालों के घर नेस्तनाबूद


बुरहानपुर।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शासन-प्रशासन की अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। ग्राम सीवल में हमलावरों के कुल 18 मकान ध्वस्त किए। इसमें नेपा थाने से निकाले गए आरोपी के भी मकान शामिल है। वही कार्यवाही के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाली 13 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही लूट में शामिल 5 लोगों को राउंडअप किया गया है। 

 बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने में हमले के बाद शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने ग्राम सीवल में कुछ अतिक्रमणकारी और हमलावरों के कुल 18 मकानों को ध्वस्त कर  दिए। जिसमे सूर्या सहित अन्य अतिक्रमणकारी के शामिल हैं। उसी गांव में चारण पाड़ी क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई। ग्राम सीवल में धारा 144 लागू, क्योंकि अधिकांश हमलावर यही से। नेपानगर पुलिस पर हमले के बाद शुक्रवार शाम से जिला प्रशासन ने ग्राम धारा 144 लागू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दिखे हमलावर इसी गांव के बताए जा रहे है। लॉकअप से गया बंदूक लूट का आरोपी। हमालवर भी इसी गांव का है। ऐसे में पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। वही मकानों को ध्वस्त करने की कार्यवाही के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाली 13 महिलाओं सहित 5  लोगो को भी गिरफ्तार किया गया है जो लूट में शामिल थे। 


No comments:

Post a Comment

Pages