Breaking

10 May 2023

नारी सम्मान योजना के शुभारंभ के दिन हुये 1,02,406 रजिस्ट्रेशन


 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने 9 मई को छिंदवाड़ा के परासिया से नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इसी दिन पूरे प्रदेश के हर जिले में योजना को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लांच किया। यद्यपि यह योजना के शुभारंभ का दिन था, लेकिन पहले ही दिन मप्र की मातृ शक्ति ने नारी सम्मान योजना को हाथों हाथ लिया। प्रदेश के सभी जिलों से 9 मई की शाम 7 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 1,02,406 फार्म भरे गये। मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं योजना के प्रभारी श्री प्रकाश जैन ने आज जारी एक बयान में यह बात कही।

श्री जैन ने बताया कि समाज के सभी वर्गों की महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन में उत्साह दिखाया। पहले दिन श्री कमलनाथ, श्री दिग्विजयसिंह, डॉ. गोविंद सिंह, श्री सुरेश पचौरी, श्री अरूण यादव, श्री कांतिलाल भूरिया सहित पूर्व मंत्रियों एवं कांग्रेस विधायकों ने अपने हाथ से महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाये।

श्री जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक के नेता और कार्यकर्ता नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का कार्य संपादित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि मप्र की समस्त महिला मतदाताओं से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाये जायें और उन्हें इस योजना के लाभ से अवगत कराया जाये। 

श्री जैन ने बताया कि श्री कमलनाथ ने आज एक ट्वीट कर प्रदेश की नारी शक्ति से नारी सम्मान योजना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। श्री नाथ ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि महंगाई के दानव को अगर प्रदेश से हटाना है तो हर महिला को उसका सम्मान दिलाना होगा। नारी सम्मान योजना इस दिशा में एक पहल है। 

श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजना से संबंधित फार्म भरवाने के साथ ही प्रत्येक घर पर नारी सम्मान योजना का स्टीकर लगा रहे हैं। साथ ही कमलनाथ सरकार के समय किये गये जनहित के कार्यों और विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के कार्य की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की नारी शक्ति का सम्मान करते हुये कमलनाथ सरकार ने कन्या विवाह की सहायता राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रू. कर दी थी। वृद्ध और विधवा महिलाओं की पेंशन राशि 150 रू. से बढ़ाकर 600 रू. प्रतिमाह कर दी थी। बिजली के बिल 100 रू. में 100 यूनिट कर दिये थे। कमलनाथ सरकार के इन फैसलों से सबसे ज्यादा फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिला था। 

श्री जैन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर से महिलाओं का सम्मान होगा, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारांे में कमी आयेगी, महिलाआंे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योजनाएं शुरू की जायेंगी। नारी सम्मान योजना इसका पहला चरण होगी। 


No comments:

Post a Comment

Pages