Breaking

31 May 2023

घर-घर संपर्क अभियान के तहत प्रदेश में 5 करोड़ हितग्राहियों से संपर्क करेंगे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा


 इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। बीते 9 वर्ष भारत के नव निर्माण के, भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है । 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बीते 9 वर्षों में एक पार्टी के “अपना परिवार, अपना विकास“ की नीति को दरकिनार कर “सबका साथ, सबका विकास“ की इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 31 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू कि या है। इस अभियान में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभाओं में सभाएं, 30 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लगभग 5 करोड़ लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा, विधानसभा एवं प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को इंदौर के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को मध्यप्रदेश में आज से शुरू हुए विशेष जनसम्पर्क अभियान की जानकारी दी।


मोदीजी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण को खत्म कर विकासवाद को स्थापित किया

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ’पॉलिसी पेरालिसिस’ से ’डिसाइसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ’फ्रेजाइल फाइव’ से ’टॉप फाइव’ की यात्रा की है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांफती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुॅच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रूपये भेजे जाते हैं। तो 100 रूपये पहुचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें ओर अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुॅचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।


No comments:

Post a Comment

Pages