Breaking

10 May 2023

हवाओं का रुख बदलते तेवर दिखाने लगा सूरज


भोपाल -
हवाओं का रुख बदलने के साथ मई के दूसरे हफ्ते में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। इस वजह से शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

20 दिन पहले 18 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानिक ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने लगी है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।मई-जून तक सूरज की तपिश परेशान ही करेगी। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात के कारण मप्र का भी मौसम बदल सकता है। वैसे तो इसके असर से फिर से बारिश की संभावना बन रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages