Breaking

31 May 2023

नाम बदला, लेकिन ढर्रा वही पुराना


भोपाल। महाघोटाले के बाद देशभर में कुख्यात हुआ व्यापम का नाम निरंतर बदलता जा रहा है। लेकिन उस पर खड़े हो रहे सवाल खत्म नहीं हो रहे। व्यापम का नाम पीईबी हुआ और उसके बाद अब कर्मचारी चयन मंडल हो गया,लेकिन विवादों का साथ नहीं छूटा।

आज कर्मचारी चयन मंडल के मुख्य गेट पर बेरोजगारी संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि शासन ने PEB का नाम बदलकर भले अब ESB कर दिया हो लेकिन अनियमितता का आलम लगातार जारी है। यह संस्था लगातार छात्रों का भविष्य खराब कर रही है, और सरकार मुकदर्शक बनकर कर देख रही है।  तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि, पेपर लिक होना,पेपर के दौरान तकनीकी खराबी आना या प्रश्न पत्र गलत होना अब आम बात हो गई है। सरकार प्राइवेट कंपनियों को पेपर कराने का टेंडर देती है जिसका खामियाजा मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवा झेल रहे हैं। आज आलम यह है कि बेरोजगारी से तंग आकार हजारों युवा आत्महत्या कर चुके हैं। बेरोजगार छात्रों ने चेतावनी दी है कि.. यदि सरकार व्यव्स्था में  संशोधन नही करती है तो प्रदेश के युवा आगे बड़ा आंदोलन करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages