Breaking

31 May 2023

बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या


 बुरहानपुर।
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खामनी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 बुरहानपुर जिले में क्राइम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। और ज्यादातर अपराध शराब के नशे में ही हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे में अपनी ही माँ की हत्या कर दी। दरअसल ग्राम खामनी में कृष्णा पिता भास्कर ने अपनी मां जीजा बाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घर में दोनों के बीच देर रात विवाद हुआ था। इसके बाद बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका के भाई विठ्ठल ने बताया कि कृष्णा शराब का आदी है। अक्सर परिवार में मारपीट होती रहती थी। देर रात भी पहले माता पिता के बीच विवाद हुआ फिर कृष्णा और उसकी मां का विवाद हुआ। इसी के चलते यह घटना कारित हुई है। आरोपी को पुलिस ने राउंडअप किया। जिला अस्पताल में मृतिका जीजा बाई भास्कर का पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया गया।


No comments:

Post a Comment

Pages