Breaking

17 May 2023

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लोगों से कमलनाथ ने की बात


 भोपाल - मध्य प्रदेश सहित देश भर में भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद यात्रा से जुड़े हुए संगठनों के साथ कमलनाथ ने चर्चा की। कमलनाथ ने कहा कि 10 साल पहले कोई भारत जोड़ने की बात नहीं करता था। ऐसा कोई देश विश्व में नहीं है, जहां इतनी जाति, देवता और भाषा है। दक्षिण भारत जाते हैं तब पजामा धोती में बदल जाता है। आज तमिलनाडु में हिंदी का विवाद पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। बाबा साहब के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि भिन्नता में एकता बनाई जाए लेकिन आज संविधान गलत हाथों में चला जाए तो भविष्य खराब हो जाएगा।


कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ का साथ देना बल्कि सत्य का साथ देना। जनता संविधान और संस्कृति के संरक्षक है। मध्यप्रदेश में स्थिति यह बन गई है कि पैसा दो और काम लो। हमारे गुड गवर्नेंस ऐसी स्थिति बना दी गई है कि बिना पैसे लिए कुछ होता नहीं है। तीन लाख तीस हजार करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया है। जिसका ब्याज चुका रहे हैं, कर्जा लेकर बड़े-बड़े ठेकेदारों को ठेका दिया जा रहा है। ताकि कमीशन मिल जाए। कमीशन के लिए सरकार कर्ज ले रही है। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे हैं, अब चुनाव आ गए हैं। इसलिए उन्हें युवाओं की याद आ रही है। हमारी सरकार को काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। निष्ठा की परीक्षा अगले 5 महीने में है यदि सभी कमर टाइट करें तो कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही जीत होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages