Breaking

17 May 2023

बड़े नेताओं की घेराबंदी में जुटी कांग्रेस


भोपाल - मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले ही नेताओं के गण को भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा की विधानसभा सीट सोनकच्छ में सभा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कांग्रेस ने भी भेरूंदा में संविधान बचाओ यात्रा करेगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि बुधनी की जनता इसलिए 18 साल से सीएम के झूठ को झेल रही है। यहां तक कि बुधनी के 65 हजार से अधिक आदिवासी परेशान है। उनकी जमीनें छीन ली गई है और प्रताड़ित किया जा रहा है। यही कारण है कि राज्य सरकार के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए संविधान बचाओ यात्रा की जा रही है। दीपक जोशी ने कहा कि राजनीति में कटुता और व्यमनसता बढ़ गई है। जोशी ने अटल की बात का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि संविधान देश के लिए जरूरी है लेकिन अब स्थिति खराब हो चुकी है। संविधान बचाओ यात्रा के दौरान अनुसूचित जनजाति के वर्ग के लोग भी शामिल होंगे। साथ ही हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई पर्वतारोही मेघा परमारभी मौजूद रहेंगी। संविधान बचाओ यात्रा के बाद कांग्रेस आलाकमान को मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages