Breaking

17 May 2023

कार की टक्कर से घायल युवक की मौत


 भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिज़ा थाना क्षेत्र में कार  कि टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल मे मौत हो गई। हादसे के बाद से ही युवक वेंटिलेटर पर था।

जानकारी के मुताबिक मदर इंडिया कॉलोनी के पास रहने वाला 38 वर्षीय जावेद उर्फ गोलू है। जो कि ऑटो चालक था, ऑटो चालक जावेद अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। जिसके 4 मासूम बच्चे हैं। करीब 8 बजे के लगभग वह् घर के पास पैदल टहल  रहा था। इसी दौरान लालघाटी की और आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जावेद को ज़ोर दार  टक्कर मार
दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछल कर काफी दूर जा गिरा। घटना के बाद स्थानिय लोगों  कि मौके पर भीड़ लग गई जिसके बाद घायल युवक को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप हे कि हमीदिया अस्पताल मे कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे। जो आरोपियों को हिरासत मे लेकर थाने ले जा सकते थे। लेकिन पुलिस कर्मियों कि मौजुदगी मे आरोपी फरार हो गए।


No comments:

Post a Comment

Pages