Breaking

21 May 2023

देश को हिंदू राष्ट्र होना चाहिए घोषित, लागू हो यूनिफॉर्म सिविल कोड


 जालौन। जालौन के कोंच तहसील के चांदनी धाम आयोजित 11 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में 7 दिन की कथा करने पहुंची आध्यात्मिक हिंदू नेत्री दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिये। हिंदू राष्ट्र बनने से पहले हिंदुओं को हिंदू होने का अर्थ समझना चाहिये, जो बहुत जरूरी है, जिससे वह अपने को सही तरीके से हिंदू मान सके और हिंदू राष्ट्र को बनाने में आगे आ सके। 

उन्होंने कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना आवश्यक है, जिससे सभी को एक समान अधिकार मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार व सभी कानून बनाये जो देश हित में हो, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से देश में जाति धर्म और अन्य चीजों का बंटवारा नहीं हो सकेगा, सभी को एक समान देखा जायेगा, इसीलिए यह जरूरी है।

बता दें कि जालौन के कोंच तहसील के चांदनी धाम में 11 कुंडीय विष्णु महायज्ञ और मंदिर में राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित की जा रही है।  इस 11 कुंडीय महायज्ञ में 7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जायेगा। इस कथा को करने के लिए आध्यात्मिक हिंदू नेत्री दीदी मां साध्वी रितंभरा आई हुई है, जो पिछले 3 दिनों से चांदनी धाम में कथा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि यज्ञ होने से सुख, शांति समृद्धि और देश का विकास होता है, इसीलिए देश में यज्ञ होने चाहिए। इस दौरान जब उनसे सवाल किया कि बागेश्वर धाम की पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि देश को निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र होना चाहिये, उससे पहले हिंदुओं को समझना चाहिए कि हिंदू होने का अर्थ क्या होता है, उन्होंने कहा कि राष्ट्र सनातन है, राष्ट्र भारत है देश और राष्ट्र में फर्क होता है। देश की व्यवस्था राजनैतिक लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलाते हैं, जबकि राष्ट्र, राष्ट्र के नागरिक के अनुसार चलता हैं, इसीलिए राष्ट्र के लोगों को सनातनी होने का बोध होना चाहिये, हिंदू होने के लक्षण भी पता होने चाहिए,जो अपने धर्म में विराजमान होगा, निश्चित ही उसकी इच्छाएं और कामनाएं पूरी होगी और भारत की भूमि सुरक्षित रहेगी।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए, जिससे सभी को एक समान अधिकार मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार व सभी कानून बनाये जो देश हित में हो। सरकार द्वारा पाकिस्तान बांग्लादेश तथा अन्य देशों में फंसे हिंदुओं को वापस लाने के लिए कानून बनाया जा रहा था, मगर इसके विरोध में शाहीन बाग जैसे आंदोलन हुये, जो सरकार को रोकने का प्रयास कर रहे थे, मगर वह चाहेंगी कि देश हित में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए, जिससे देश में जाति धर्म और अन्य चीजों का बंटवारा न हो सके, सभी को एक समान देखा जा सके इसीलिए यह जरूरी है। 


No comments:

Post a Comment

Pages