दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के छत्री मंडी में देर रात पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली 47 साल की पत्नी उमा राजपूत कंधो में जा लगी। यह देख 50 साल।का पति राजकुमार राजपूत भी घबरा गए और अंदर कमरे में जा कर आत्महत्या के मकसद से फांसी लगा ली। घटना के समय घर में मौजूद बहू और अन्य महिलाओं ने राजकुमार को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और परिजन उमा और राजकुमार को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल राजकुमार बीज कारोबारी बताए जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय राजकुमार लाइसेंसी रिवॉल्वर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान गलती से गोली चल गई। बताया यह भी जा रहा है कि राजकुमार ने पत्नी से कहा था कि तुम्हें रिवॉल्वर चलाना सिखाता हूं। कहानी क्या है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों की बताई कहानी पर पुलिस पूरा यकीन नहीं कर रही है। रिवॉल्वर की सफाई करते समय उसमें कारतूस क्यों भरे गए। यह सवाल पुलिस को परेशान कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
23 May 2023

Home
घर में चली गोली, पत्नी घायल, पति ने किया जान देने का प्रयास
घर में चली गोली, पत्नी घायल, पति ने किया जान देने का प्रयास
Tags
# क्राइम
Share This

About ranga-billa.com
क्राइम
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
क्राइम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
MP24X7...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.
No comments:
Post a Comment