Breaking

23 May 2023

विजली का तार टूटने से खेत में चर रही आधा दर्जन गायों की मौत


 विदिशा।  विदिशा जिले के ग्यारसपुर   क्षेत्र के   ग्राम   बिलरई  में बिजली  का तार    टूट   कर      खेत में गिरा, जिससे तार  की चपेट में   आने से खेत में चर रही आधा   दर्जन  गायों की मौके    पर ही    मौत   हो     गई।

जानकारी  मिलते ही स्थानीय एवं  जिला  स्तर की टीम मौके पर पहुंची और पटवारी द्वारा पंचनामा  तैयार  किया  गयाय़ वही पशु चिकित्सकों द्वारा मृत  गायों का पोस्टमार्टम  किया गया। इस संबंध में  बिजली  विभाग के   कर्मचारियों    का   कहना है  तेज हवा चलने से पंप लाइन के तार टूटने से यह हादसा हुआ है।

 इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी समीर यादव का कहना है उक्त मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया गया है और जांच की जा रही है जो भी तथ्य होंगे होंगे जल्द से जल्द सामने लाए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages