Breaking

18 May 2023

सिहोनिया गांव को पहला ग्रीन विलेज गांव बनाने की तैयारी


भोपाल।- मध्यप्रदेश में ग्रीन एनर्जी को और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में ऊर्जा विकास निगम लगातार काम कर रहा है। 

अपनी इस कवायद को लेकर ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया ने बताया कि हम मुरैना जिले के सिहोनिया गांव को पहला ग्रीन विलेज गांव बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दंडोतिया ने कहा कि यह गांव बहुत ही प्राचीन गांव है। साथ ही अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की सरकार के समय केवल नीति बनती थी उस पर कोई काम नहीं होता था लेकिन मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार नीति भी बनाती है और काम भी करती है।

कांग्रेस पर कटाक्ष

 कांग्रेस पर कटाक्ष कर
ते हुए कहा कि कांग्रेसी केवल गांधी जी के साथ गांधीजी के नाम पर फोटो खींचने की राजनीति करते हैं। गांधी जी ने देश को गांधी जी की दी हुई झाड़ू से सफाई की। अध्यक्ष ने बताया कि लाइफ स्टाइल ऑफ एनवायरनमेंट के लिए ऊर्जा विकास निगम प्रदेशभर में अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जा बचत के उपाय बताए जायंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages