Breaking

03 May 2023

हर क्षेत्र में महिलाएँ सशक्त होकर आगे आईं और अलग पहचान बनाई : मुख्यमंत्री चौहान


 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाओं से महिलाएँ हर क्षेत्र में सशक्त एवं आत्म-निर्भर हुई हैं और एक अलग पहचान बनाई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों को समाज में सम्मान मिला है। गरीब मा
ता-पिता, बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लायेगी और उन्हें और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री सीहोर जिले के जोनतला में विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ 41 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 10 सड़क, एक बाउण्ड्री वॉल और एक स्वागत द्वार के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से बड़ा बदलाव आया है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तथा पुलिस में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह मिलने वाले 1000 रूपए से महिलाएँ अपनी अनेक जरूरत पूरा कर पाएंगी। उन्होंने कहा ‍कि जून माह से प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए राशि डाली जाएगी।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजना बना कर क्रियान्वित की गई है, जिसके परिणामस्वरूप आज किसानों की न केवल आमदनी बढ़ी है, बल्कि उनके जीवन-स्तर में भी बदलाव आया है। आज सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध होने से किसान भाई पूरे साल फसल ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोनतला में भी सिंचाई के लिए नर्मदा नदी से पानी लाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी किसानों भाइयों से मूंग की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मूंग खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की कार्यवाही बेहतर ढंग से की जाए, जिससे किसानों को मूंग विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न आए और किसानों की फसल का बिचोलिए तथा व्यापारी लाभ नहीं उठा पाए।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब माता-पिता के प्रतिभाशाली बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए छात्रों की मेडिकल, इंजीनियरिंग और आईआईएम की पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जा रही है। साथ ही सरकारी नौकरियों की परीक्षा की तैयारी के लिए बुधनी में मामा कोचिंग क्लासेस भी चलाई जा रही है।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जोनतला के विकास के लिए सभी ग्रामवासी मिल कर काम करें। जोनतला में सामुदायिक भवन और व्यायाम शाला बनाई जाएगी और तालाब का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने बासगहन में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।


41 करोड़ रूपए लागत से निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जोनतला में 4 करोड़ 60 लाख रूपए के जोनतला से बकतरा मार्ग का उन्नयन और 5 करोड़ 74 लाख रूपए के जोनतला-खंडावर-सुल्तान नगर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने एक करोड़ रूपए के आमोन बासगहन रोड से गादर पीएमजीएसवाय रोड, 4 करोड़ 36 लाख रूपए के मछवई से गोंदाखेडा़ मार्ग, 3 करोड़ 46 लाख रूपए के खबादा से खोहा मार्ग, एक करोड़ 50 लाख रूपए के ईशरपुर एम-5 से होडा केनाल मार्ग, 3 करोड़ 29 लाख रूपए के मुरारी से होडा मार्ग और 2 करोड़ 21 लाख रूपए के सियागहन से कोशमी मार्ग का भूमि-पूजन किया।


मुख्यमंत्री ने जोनतला में 5 करोड़ 39 लाख रूपए के सागपुर से खितवई मार्ग, एक करोड़ 15 लाख रूपए के नारायणपुर से बीसाखेडी प्लाट मार्ग, 2 करोड़ 98 लाख रूपए के बकतरा से कुटनासिर रोड तथा 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत के बकतरा मेन रोड से पथरई मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। साथ ही 55 लाख रूपए के ग्राम सरदारनगर के खेल मैदान की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य और 8 लाख रूपए की लागत के ग्राम खैरी सिलगेना आमोन जोड़ में स्वागत द्वार के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।


No comments:

Post a Comment

Pages