Breaking

01 May 2023

सरकार बनी तो मजदूर दिवस पर छुट्टी होगी- कमलनाथ


 भोपाल।
मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी घोषणा की है। कमलनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मजदूर दिवस के दिन अवकाश घोषित किया जाएगा। दरअसल कमलनाथ मजदूर दिवस के अवसर पर भेल कर्मचारियों के बीच संबोधित कर रहे थे। 

कमलनाथ ने कहा कि बीएचएल श्रम शक्ति के मंदिर है। यहां पहले हजारों की संख्या में मजदूर थे अब कुछ ही बचे हैं। इंदिरा गांधी ने जो कानून बनाए थे। वह मजदूरों के सम्मान के लिए बनाए थे। यहां सभी दिशाओं से मजदूर आकर काम करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि सभी अपनी संस्कृति का पालन करते हैं। मैं भी हिंदू हूं पर बेवकूफ नहीं हूं अब मजदूरों को सूचना है कि वह खुद को बचाना है या बीजेपी को बचाना है। बाबा साहब का संविधान गलत हाथों में जा रहा है। आज अपने प्रदेश खोखला हो गया है। हमें राजनीति और नियत का परिचय दिया था। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं है हमारा हमारी गवाही जनता है। कमलनाथ ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री से कहा कि अधिक रिक्त पद की भर दें यही बड़ी बात होगी। 


No comments:

Post a Comment

Pages