Breaking

10 June 2023

गोडसे भारत के सपूत, कांग्रेसी बाबर और औरंगजेब के समर्थक: गिरिराज सिंह


 रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को भारत के ‘सपूत’ थे। गोडसे, बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रमणकारी नहीं था। उनके बयान के बाद छत्‍तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर है।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अगर गोडसे, महात्‍मा गांधी के हत्यारे है तो साथ में वे भारत के सपूत हैं, यहीं पैदा हुए है, बाबर और औरंगजेब की तरह आक्रांता नही है। और जो बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस करते है, वे भारत माता के सही सपूत नहीं हो सकते। इस कांग्रेस नेता सुशील आंनद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि गोडसे आजाद भारत का पहला आतंकवादी था। क्योंकि उसने राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्या की थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोडसे का महिमा मंडन कर के एक बार फिर से राष्ट्रपिता का अपमान किया है। यह भाजपा का गोडसे वादी चरित्र हैं। भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने कभी न कभी गोंडसे की तारीफ की है, यह सिर्फ बापू का नहीं, भारत की जनता का भी अपमान है। प्रधानमंत्री जवाब दें कि वे अपने मंत्री के बयान से कितना सहमत है। इस पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार गुप्ता का कहना है कि, कांग्रेस बाबर और औरंगजेब का नाम सुनते ही बौखला जाती है। भाजपा ने पूछा क्या कांग्रेस बाबर और औरंगजेब को भारतीय मानती थी? नाथूराम गोडसे कानून को मानने वाले थे इसलिए उन्होंने सजा भी काटी। कांग्रेस बाबर औऱ औरंगजेब के नाम पर क्यों खिसिया जाती है, इसका जवाब देना होगा। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के लोग बाबर और औरंगजेब का समर्थन करते हैं। गिरिराजजी के कहने का मतलब यही था कि वो बाहर के लोग थे। वहीं धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है।आयुक्त और एसपी का पत्र इसका उदाहरण है।

No comments:

Post a Comment

Pages