Breaking

13 June 2023

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में नगर निगम के ठेका सफाई कर्मियों कार्यकर्ताओं की जगह किया गया शामिल


 जबलपुर। जबलपुर में भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने महापौर और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महापौर के द्वारा नगर निगम के ठेका सफाई कर्मियों को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में ले जाया गया। जहां नगर निगम के ढाई सौ से  तीन सौ  सफाई कर्मी के कार्यक्रम में महापौर  के कहने पर गए थे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हुई है।

 नगर निगम के कर्मचारियों को राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल किया जाना गलत है। जिसका भाजपा पार्टी विरोध करती है। इसको लेकर संगठन के द्वारा जिस प्रकार के दिशा निर्देश मिलेंगे उस हिसाब से आगे आंदोलन किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में जिस प्रकार से जन सैलाब देखने को मिला है उससे भाजपा पार्टी और उनके नेता खिशिया चुके हैं। जिसके कारण अनर्गल आरोप बिना किसी सबूत के भाजपा पार्टी के नेता प्रतिपक्ष के द्वारा लगाए जा रहे हैं। वही भाजपा के नगर अध्यक्ष भी नेता प्रतिपक्ष का साथ देते दिख रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की सफलता को देखकर भाजपा किस प्रकार से परेशान हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जिस प्रकार से सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना हुई है उसमें कहीं ना कहीं सरकार का हाथ है और कई दस्तावेज सतपुड़ा भवन में लगी आग में खाक हो चुके हैं। सरकार अपने कारनामे दबाने के लिए इस प्रकार के कृत्य करती रहती है।


No comments:

Post a Comment

Pages