Breaking

13 June 2023

कार्यकर्ताओं और जनता की पसंद वाले उम्मीदवार को ही दिया जाएगा टिकट - मुरलीधर राव


टीकमगढ़।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मंगलवार को टीकमगढ़ पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को साइबेरियन पक्षी कहते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी पार्टी है। जब चुनाव आते हैं, तब देश-विदेश में घूमने फिरने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करने चले आते हैं।

दरअसल यहां हम बता दें की केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल अभियान के तहत भाजपा के बड़े-बड़े नेता सरकार की उपलब्धियां गिनाने मैदान में उतरे हैं। इसी अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी टीकमगढ़ पहुंचे। आज उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। तों वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रियंका वाड्रा की चुनावी शंखनाद पर कहा कि यह साइबेरियन पक्षी की तरह है। जिस तरह साइबेरियन पक्षी देश विदेश में घूम कर साल में एक बार दिखाई देते हैं। ठीक उसी तरह राहुल और प्रियंका गांधी विदेशों में घूमने के बाद चुनाव के दौरान मंच पर दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीटें रहेंगी। भाजपा के नेता लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले 5 बार जनता के बीच जाएंगे।


6 लोगों में सिमट गई कांग्रेस पार्टी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल 6 लोगों में सिमट कर रह गई है। राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तब पार्टी सीमित हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो कमलनाथ, नकुल नाथ और दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह तक पार्टी सीमित है।


कार्यकर्ताओं की पसंद पर दिए जाएंगे टिकट

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के सवाल पर मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी को वर्तमान विधायकों से कोई गुरेज नहीं है। भाजपा में हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखकर टिकट बांटे जाते हैं। इस बार भी कार्यकर्ताओं की पसंद पर ही टिकट वितरण होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages