Breaking

10 June 2023

अवैध हथियार की तस्करी में बदमाश गिरफ्तार


 बड़वानी। राजस्थान के जोधपुर जिले से अवैध हथियार खरीदने बड़वानी आए हिस्ट्रीशीटर बदमाश नयावास मंगला पुंजला थाना माता जिला जोधपुर निवासी लोकेश पिता कमल किशोर गेहलोत और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने करीब साढ़े आठ लाख रुपए मूल्य का दस देसी कट्टे और दो पिस्टल बरामद की है। 

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छह घंटे निगरानी कर  आरोपियों को घेराबंदी कर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिटोले ने टीम के साथ रेवा सर्कल पर घेराबंदी कर  दो संदिग्ध युवकों से पुछताछ की। हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार तस्करी के कई केस दर्ज है। 



No comments:

Post a Comment

Pages