Breaking

09 June 2023

तुष्टिकरण को खत्म कर मोदी जी ने स्थापित की विकासवाद की राजनीति

  बैतूल। मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने ’पॉलिसी पेरालिसिस’ से ’डिसीसिव पॉलिसी’ और अर्थव्यवस्था में ’फ्रेजाइल फाइव’ से ’टॉप फाइव’ की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ’अपना परिवार, अपनी विकास नीति’ को दरकिनार कर ’सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है। पहले दुनिया में भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री श्री रामेश्वर तेली ने बैतूल में विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकारवार्ता को क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। 

मोदी सरकार ने योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया

श्री तेली ने कहा कि पहले की सरकारों के समय योजनाएं कागजों में धूल फांकती रहती थीं। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होते हैं। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को समाप्त किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हॅू, तो केवल 15 पैसे पहुंच पाते हैं। न जाने कौन था, जो एक रुपये में से 85 पैसे खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में अगर किसी गरीब को 100 रूपये भेजे जाते हैं,  तो पूरे 100 रूपये ही उस तक पहुंचते हैं। जहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारें हैं, वहां तो इसमें और अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अर्थव्यवस्था को पैसे खाने वालों के पंजे से मुक्त कराकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।


No comments:

Post a Comment

Pages