Breaking

20 June 2023

शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं करते निगम के अधिकारी


 भोपाल - राजधानी में नगर निगम की समस्याओं को लेकर महापौर हेल्पलाइन की शुरूआत की गई है। इसके 6 महीने के अंदर 8000 से अधिक शिकायतें नगर निगम के पास पहुंची हैं। सबसे ज्यादा नगर निगम की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया से लोग परेशान हैं। इस बात का खुलासा हेल्पलाइन की रिव्यु में हुआ है। भले ही शिकायत दर्ज की जाती है और महापौर शिकायतों के निराकरण के लिए रिव्यू करती है लेकिन इसके बाद भी अफसर शिकायतों का निराकरण नहीं करते हैं।

यही कारण है कि इसके 15 दिनों के अंदर 2,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं लेकिन सिर्फ 300 शिकायतों का निराकरण किया गया है। महापौर अफसरों से शिकायतों के निराकरण को लेकर चर्चा कर रही है लेकिन इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी रिव्यू के दौरान महापौर को अधिकारियों को फोन लगाना पड़ा लेकिन इसके बाद भी नियम और कायदों के बीच महापौर को समझौता करना पड़ा। हालांकि महापौर ने बताया कि कई ऐसी समस्याएं लोगों की है। जिन को लेकर नगर निगम काम कर रहा है। सीवेज और कई अन्य मामले हैं। जिनको लेकर टेंडर जारी किया गया है। जारी होने के बाद निर्माण कार्य के बाद लोगों की शिकायतों का निराकरण हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages