Breaking

16 June 2023

एम्बुलेंस सेवा ठप, मरीजों को हो रही परेशानी


 बैतूल।  बैतूल जिले में आज सरकारी एम्बुलेंस अचानक पायलटों ने खड़ी कर दी। जिले भर की 47 एम्बुलेंस के पहिए थमे हुए है। एम्बुलेंस चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए है। एम्बुलेंस के खड़े होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वंही दूर दराज के गांवों से अस्पताल आने वाले और जाने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल तक मरीजों,गर्भवती महिलाओं को लाने और वापस छोड़ने के लिए रायपुर की जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी का ठेका 13 महीने पहले हुआ था। कंपनी द्वारा की गई भर्ती के समय चालको को 13 हजार रुपए महीने तनख्वाह देने की बात की गई थी। लेकिन कंपनी द्वारा पूरा पेमेंट नही दी जारी है वंही चालको को ज्वाइनिंग लेटर और सैलेरी स्लिप नही दी जा रही है। कार्य के दौरान कर्मचारियों को ही एम्बुलेंस का मेंटेनेंस करने दबाव बनाया जाता है जिसको लेकर कई बार कंपनी और अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई थी। समस्या का हल नही होने पर आज नाराज चालकों ने एम्बुलेंस खड़ी कर दी जिससे बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को एम्बुलेंस के लिए भटकना पड़ रहा है। एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगो को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Pages