Breaking

11 June 2023

सांसद बृजभूषण सिंह ने दिखाई ताकत


 गोंडा। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा रैली का आयोजन किया गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने  जनसभा को संबोधित करते हुए 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा का सरकार बनने का दावा किया। 

मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री  मोहन यादव ने भी विपक्ष पर करारा हमला बोला। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा शायद पार्टी हाईकमान ने इसके लिए उन्हें कोई हिदायत दी हो, 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली निरस्त होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बृज भूषण शरण सिंह क्षेत्र में जन समर्थन के लिए कोई न कोई कार्यक्रम जरूर करेंगे।


सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन से पूर्व शायराना अंदाज में छुपे शब्दों में पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। हालांकि इस मुद्दे पर वह खुलकर कुछ नहीं बोले, हालांकि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों के बखान का था लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस बहाने उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें काफी हद तक उन्हें सफल कहा जा सकता है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नेहरू को भी आड़े हाथ लिया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज भी हमारी 33,000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीन के पास है। यदि उस समय केंद्र में मोदी की सरकार होती तो भूमि हमारे पास होती। जनसभा के दौरान कैसरगंज क्षेत्र में आने वाले सातों विधानसभा की विधायकों ने भी जनता के समक्ष केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां रखी। कार्यक्रम तक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।


No comments:

Post a Comment

Pages