Breaking

13 June 2023

IMF ने मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय आर्थिक प्रगति का माना लोहा : तरूण चुघ


शिवपुरी। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले 9 वर्ष में गरीब कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनायें चलाई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में सुखद बदलाव आया है। जनता से जो राशि टैक्स के
रूप में आती है, उसकी पाई-पाई जनहित, राष्ट्रहित और राष्ट्र निर्माण में खर्च होती है। आईएमएफ ने मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय आर्थिक प्रगति का लोहा माना है। ‘इज आफ डूइंग बिजनेस’ में मोदी जी के नेतृत्व में देश ने लंबी छलांग लगायी है। आज 15 हजार कि.मी. सड़कें बनाकर पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया है। हर गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पहुंची है। पहले देश की अर्थव्यवस्था 11 वें नम्बर पर थी। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था आज ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व में 5 वें स्थान पर पहुंची हैं। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ ने शिवपुरी के होटल पीएस में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 

राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ ने कहा कि हमें गर्व है कि देश में 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है, जिससे अब कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा। देश में 9 करोड़ घरों में उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर पहुंचा है। 11.66 करोड़ घरों में शुद्ध पीने का जल उपलब्ध कराया है। देश में 10 करोड़ घर ऐसे थे जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, परंतु प्रधानमंत्री मोदी जी ने 11 करोड इज्जत घर देकर उनके मान सम्मान की रक्षा की है। मोदी सरकार ने 46 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले और उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ा। मोदी सरकार ने देश में  3.5 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान दिए हैं। मोदी सरकार ने 50 करोड़ से अधिक लोगों आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया है।  उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती ने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विशेष जनसंपर्क अभियान लगातार चल रहा है। जिसमें कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार, घर और प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर रहें है।  


No comments:

Post a Comment

Pages