Breaking

14 July 2023

चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग, 40 दिन बाद पहुंचेगा चांद पर


 नई दिल्ली।  2019 वाला डर था। सबके चेहरे पर तनाव दिख रहा था। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ अपनी सीट पर शांत मुद्रा में बैठे थे। पर मन में हलचल चल रही थी। डर भी था। लॉन्चिंग को देखने के लिए दूर बैठे 10 हजार से ज्यादा दर्शक भी अपनी सांसें रोके आसमान की तरफ देख रहे थे। ये भारत-पाकिस्तान जैसे क्रिकेट मैच का तनाव नहीं था। ये देश को गर्व का पल दिलाने वाली सफलता से पहले का तनाव था। महिला वैज्ञानिक से लेकर पुरुष वैज्ञानिक तक सामने लगे स्क्रीन पर नजर गड़ाए हुए थे। जैसे ही आखिरी 5 सेकेंड की गिनती रह गई, इसरो चीफ एस सोमनाथ अपनी सीट पर चुंबक की तरह चिपक गए थे। सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अपनी सीट पर जम चुके थे। 1..0 और लिफ्ट ऑफ.. सब आसमान की तरफ देखने लगे। फिर कुछ सेकेंड तक शांति छाई रही।

जैसे ही रॉकेट टेक हमारे चंद्रयान को लेकर ऊपर उड़ा कुछ देर तक शांति छाई रही। करीब दो मिनट बाद जैसे ही पहला स्टेज कंप्लीट हुआ सभी खुशी से उछल पड़े। अभी तक जिनके चेहरे पर तनाव दिख रहे हैं। उनके चेहरों पर थोड़ी मुस्कान आई। हालांकि ये मुस्कान अभी अधूरी है। क्योंकि उन्हें पता है कि अगले 42 दिनों तक चांद की दूरी तय करता रहेगा।

हजारों वैज्ञानिकों की मेहनत सफल


तनाव के क्षण का कारण भी था। क्योंकि ये हजारों वैज्ञानिकों की मेहनत थी। हर कोई इस मिशन को सफल होते देखना चाहता था। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुई सफल लॉन्चिंग ने देश को गौरव का क्षण दिया। जैसे ही चंद्रयान-3 अंतरिक्षण की कक्षा में पहुंचा सबके चेहरे पर खुशी थी। इसरो चेयरमैन सोमनाथ जो तनाव के कारण कुर्सी से चुंबक की तरह चिपके हुए थे। उछल पड़े।



No comments:

Post a Comment

Pages