Breaking

14 July 2023

बीजेपी महिला मोर्चा ने हर जिले से मांगा एक टिकट


 भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने द्वारा प्रत्येक जिले से एक टिकट महिला को देने की मांग की है।

 महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि इस बार बीजेपी का वोट शेयर 51% के पार ले जाने की हर संभव कोशिश महिला मोर्चा के द्वारा की जा रही है। हमारे द्वारा भी रक्षाबंधन पर भी एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की लाडली महिलाओं के साथ भी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने फोटो खिंचवा कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के अभियान में तेजी से आगे बढ़ रही है। उनका राजनीतिक रूप से सशक्तिकरण भी हो इसलिए हम प्रत्येक जिले में एक महिला को दिए जाने की मांग करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Pages