Breaking

02 July 2023

4261 कृषकों को 41 करोड़ 85 लाख 66 हजार का मिला मुआवजा


 बुरहानपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले में केले एवं अन्य फसलों के नुकसान की राहत राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण कार्यक्रम में अप्रैल, मई एवं जून 2023 में बुरहानपुर जिले में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से केला एवं अन्य फसल के नुकसान से प्रभावित हुए 4 हजार 261 कृषकों को 41 करोड़ 85 लाख 66 हजार 388 रुपए की राशि वितरित की।

इस दौरान वर्चुअली रूप से राजस्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत, प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल तथा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविंद्र मोरे, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को , जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, अनिल भोंसले, मनोज तारवाला, हर्षवर्धन चौहान एवं मनोज टंडन सहित कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई दिनों-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी मैं अपने किसान भाईयों-बहनों के साथ हूं। अब केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि किसान भाईयों को दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए कर दी है। श्री चौहान ने कहा कि तत्कालीन सांसद स्व.नंदकुमारसिंह चौहान एवं तत्कालीन मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप केला 14 जून 2018 को भी केला फसल क्षति हेतु सहायता राशि में वृद्धि करते हुए 37 हजार से एक लाख रूपए प्रति हेक्टेयर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बुरहानपुर का नाम आज पूरे हिन्दुस्तान में रोशन हो रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता के कल्याण् के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसान भाईयों के खातें 6 हजार भेजते है। अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में हम भी किसानों को 6 हजार रूपए भेजेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह किसानों की सरकार है। पहले प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर 50 हजार मिलते थे, हमने इसे बढ़ाकर 4 लाख किया, पशु हानि पर मिलने वाली राशि को 625 से बढ़ाकर 37 हजार 500 और मकानकी क्षति पर प्राप्त होने वाली राशि 12 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार तक किया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाभांवित किसानों से वर्चुअली रूप से चर्चा भी की।


No comments:

Post a Comment

Pages