Breaking

11 July 2023

विधानसभा में वंदे मातरम् का अपमान , देश का अपमानः विष्णुदत्त शर्मा


 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के समय कांग्रेस विधायकों के बाहर निकलने को लेकर कांग्रेस की निंदा की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है और जिन लोगों ने वंदे मातरम् का अपमान किया है, उनकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं। देश और संस्कृति का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। यही कांग्रेस की मूल संस्कृति है। लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में वंदे मातरम् का अपमान करना देश का अपमान है। 

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब देश, संस्कृति और सभ्यता की जय-जयकार है, लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस को देश, संस्कृति की जय-जयकार करने में तकलीफ  होती है। वंदे मातरम् का मान-सम्मान करने में कांग्रेस क्यों डरती है?मैं कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि इस बारे में आपका क्या कहना है? क्या आपका यही चरित्र और चेहरा है? उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान करने का आपका पुराना इतिहास रहा है। आपके लिए देश और संस्कृति कभी महत्वपूर्ण नहीं रही। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है,जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम् हो या विधानसभा की गरिमा की बात हो,कांग्रेस हमेशा अपमान करने का काम करती है। यह कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, जो हमें बताता है कि देश और संस्कृति का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages