Breaking

20 July 2023

मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन


 भोपाल।
हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था। सैंकड़ों की भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही थी। और उन दो महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग गुस्से में हैं, और प्रशासन से सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

 एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है, कि दोनों महिलाओं के साथ पास के एक खेत में सामूहिक बलात्कार भी किया गया है। बतादें इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी अब सियासत तेज होती जा रही है। भोपाल में कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। ऐसे में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कसाना ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर न्याय की मांग की है।वही महिला कांग्रेस ने पुतला भी जलाया...जिला अध्यक्ष का कहना है, महिलाओं की इस देश में पूजा की जाती है।इस तरह की घटना काफी शर्मसार है। इसकी स्पष्ट तरीके से न्यायिक जांच होना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Pages