Breaking

25 July 2023

लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस को ऐतराज


 भोपाल - प्रदेश सरकार की सबसे लाभकारी योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि मध्यप्रदेश का खजाना खाली है। सरकार लाडली बहना के जरिए सब के खाते में पैसा डाल रहे हैं। कोई भी हो मुख्यमंत्री चुनाव से पहले हर किसी को खुश करने की कोशिश में है। सवाल इस बात का है कि कांग्रेस ने खुद वचन पत्र में नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए देने का वादा किया है। गोविंद सिंह का यह बयान पार्टी के लिए जरूर मुश्किल खड़ा कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हालात इस कदर है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता रसोइयों का भत्ता जनप्रतिनिधियों का भत्ता सालों से नहीं दे पा रही है। कर्मचारियों को भी देरी से वेतन मिल रहा है। सरकार कर्ज लेकर हर महीने यात्राएं निकाल रही है। 

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि हमेशा मध्यप्रदेश जरूर आए लेकिन 3 महीने में जो हालात मणिपुर में बने हैं। उसे काबू करने में गृहमंत्री विफल साबित हुए हैं। हजारों लोगों की मौत हुई है। महिलाओं के साथ बर्बरता पूरे देश ने देखी है। मध्य प्रदेश की जनता इसका जवाब जरुर देगी। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भरोसा है कि जनता पूरी तरीके से नाराज है, जो हालात मध्यप्रदेश में आए दिन देखने के लिए मिल रहे हैं। आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनका मलबे से सम्मान किया जा रहा है। आदिवासी पूरी तरीके से सरकार के ढोंग को समझ चुका है। कितनी भी सरकार कोशिश कर ले यात्रा निकालने से कुछ होने वाला नहीं है। यह सब चुनावी यात्राएं सरकार करा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages