Breaking

25 July 2023

देश की महिलाओं, जनजातीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है राष्ट्रपति का प्रथम वर्ष का कार्यकालः विष्णुदत्त शर्मा


  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत की पहली महिला और जनजातीय समाज से आने वाली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। उनका यह कार्यकाल हमारे देश की सशक्त होती नारी शक्ति की भविष्य गाथा का एक बड़ा उदाहरण है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देश के राष्ट्रपति के रूप में जिस प्रकार अपना प्रथम वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है, वह देश की मातृशक्ति और जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायी है। 

पार्षद से राष्ट्रपति पद तक पहुंची श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और फिर साल 2000 में वह ओडिशा सरकार में मंत्री बनीं। अपनी योग्यता के बल पर द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 को झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गईं और 12 जुलाई 2021 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज भारत के जनजातीय समाज के लिए एक आदर्श बन चुकी हैं। उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता से जनजातीय समाज प्रेरित हो रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Pages