Breaking

13 July 2023

कानपुर में गंगा का जलस्तर और बड़ा बाढ़ के हालात बिगड़े


 कानपुर।
कानपुर में गंगा का जलस्तर 4 दिन के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बाढ़ के हालात और खराब हो गए। 

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलस्तर 5 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। इससे पुराना कानपुर स्थित सुधीर पुरवा मक्खन पुरवा, रानी घाट, तिवारी घाट, सरजू का पुरवा,में पानी भरना शुरू हो गया है। साथ ही मनी पुरवा में राहत कैंप बनाया गया है। गांव में 3 फीट तक चढ़ा पानी गंगा किनारे स्थित चैन पुरवा गांव में 4 और गंगाराम पुरवा में 5 घरों को खाली करा लिया गया है। गांव में 3 फुट तक पानी बढ़ गया है। तहसील दार सजनि बताया कि सभी को राहत कैंप में जाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। 


खतरे के निशान के ऊपर बह रही है गंगा आज गंगा का जलस्तर और बढ़ गया है। दोपहर 3:00 बजे तक शुक्लागंज में जलस्तर 112 98 मीटर पर पहुंच गया है। वही कानपुर में यह 114 52 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्लागंज के बाकरगंज रमेश नगर हिंदूपुर समेत खेवरा कटरी बनिया पुरवा, दुर्गा पुरवा, मक्का पुरवा भगवानदीन का पुरवा, में बाढ़ का पानी घुस गया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages