Breaking

25 July 2023

केवल वोट के लिए काम करने वाली कांग्रेस को मंदिर में भी राजनीति दिखाई देना स्वाभाविक:डॉ. मिश्रा




 भोपाल। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हर काम केवल वोट के लिए करती  है इसलिए उसे हर काम मे राजनीति ही दिखाई देती है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज  मंदिर की आधारशिला के पहले ही कांग्रेस राजनीति कर रही है। हमारी पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति के सम्मान को बरकरार रखने के लिए सभी संभव प्रयास ही नहीं किये बल्कि कार्य भी किये है।



 गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर की घोषणा आज नहीं बल्कि 6 से 8 माह पहले की थी। दो साल पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आए थे। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी भी पहले भी कई बार आए है। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। हम मान सम्मान के लिए काम करते है। और कांग्रेस सिर्फ वोट के लिए काम करती हैं। इसलिए उन्हें हर चीज में वोट की राजनीति दिखती है।


182 बंदी रिहा होंगे 

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों से 182 बंदी रिहा होंगे। उन्होंने कहा कि तय शर्ते पूरी करने वाले आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों की रिहाई होगी। दुष्कर्म के आरोपी किसी भी बंदी की सजा माफ नहीं की जा रही है। पहले साल में दो बार बंदी रिहा होते थे। अब साल में 4 बार गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कैदी रिहा होते है। 


आधुनिक भारत के लौह पुरुष हैं केंद्रीय मंत्री शाह


केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर डॉ. मिश्रा ने कहा है कि आधुनिक भारत के लौह पुरुष गृहमंत्री राजा भोज की नगरी बुधवार को पधार रहे हैं। उनका वंदन अभिनंदन स्वागत है। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। वह हमारे प्रेरणा स्रोत है।

No comments:

Post a Comment

Pages