Breaking

05 July 2023

जर्जर इमारतों का नेताओं ने किया निरीक्षण


 भोपाल।
राजधानी भोपाल के सेकंड स्टॉप स्थित अंजली काम्प्लेक्स का निर्माण हुए 37 साल से अधिक का समय बीत चुका है। इस जर्जर इमारतों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश का मौसम भी शुरू हो गया है। यह इमारत कभी भी गिर सकती है।

वही जर्जर भवन का आज बीडीए  अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी और महापौर मालती राय ने निरीक्षण किया। बीडीए अध्यक्ष ने कहा की रहवासी समिति के गठन नहीं होने के वजह से जर्जर बिल्डिंग सर्वे नहीं पा रहे हैं। इस लिए रहवासियो कहा है जल्द समिति का गठन किया जाए जिससे इस बिल्डिंग का सर्वे करके नया निर्माण भवन का किया जा साके। 

दरअसल अंजली काम्प्लेक्स के फ्लैट पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। छतों से बरसात का पानी टपकता है। छज्जों से सीमेंट नीचे झड़ रही है। ये कभी भी गिर सकते हैं। फ्लैट के दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। हादसे के डर से यहां रहने वाले 128 परिवार दहशत में जी रहे हैं। सिर्फ़ ख़ानापूर्ति के लिए बीडीए ने निरीक्षण किया है। अब देखना होगा की जर्जर अंजली कॉम्प्लेक्स के फ्लैट को बीडीए और निगम प्रशासन कब ठीक करता है। बारिश में जर्जर भवन का हादसा होता है।  तो उसका ज़िम्मेदार सिर्फ़ बीडीए होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages