Breaking

21 July 2023

अपने भाई की तरह झूठी गारंटी देने आई थीं प्रियंका गांधीः विष्णुदत्त शर्मा


  भोपाल। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी मध्यप्रदेश आए थे। उन्होंने प्रदेश के किसानों, युवाओं, माता-बहनों सभी से वादे किए थे, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। न कर्जमाफी हुई, न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। एक बार फिर कांग्रेस अपने छल-कपट का जाल प्रदेश के नागरिकों पर डालने को तैयार है। आज ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने भी अपने भाई राहुल गांधी की तरह झूठी गारंटी का भ्रमजाल फैलाने का प्रयास किया है, लेकिन प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठ-फरेब को बहुत अच्छी तरह से जान गई है और कांग्रेस के लोग कितने भी हाथ-पैर मार लें, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किए गए वादों को खोखले करार देते हुए कही।

मध्यप्रदेश में किसी के आने से फर्क नहीं पड़ता

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार तक ही सिमट कर रह गई है। इसलिए उसे बचाने के लिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी निकले हैं। प्रियंका गांधी राजस्थान भी गई थीं, गुजरात भी गई थीं। वे उत्तरप्रदेश भी गई थीं, लेकिन उत्तरप्रदेश से तो गांधी परिवार को पलायन ही करना पड़ा। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। बीते सालों में यहां विकास इतना हुआ है कि कोई भी नेता यहां आ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता। 


No comments:

Post a Comment

Pages