Breaking

14 July 2023

संबल योजना में मृतकों के दो करोड़ हजम कर गए कर्मचारी


 भोपाल। नगर निगम के योजना प्रकोष्ठ में मृत्यु सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि में दो करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। इस मामले में योजना प्रकोष्ठ के सभी सात कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटा दिया गया है और तत्कालीन 6 जोनल अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

 अब तक 6 जोन की 133 ऐसी फाइलें पकड़ में आईं हैं जिनमें गलत तरीके से भुगतान किया गया है। कुछ और फाइलों की जांच चल रही है। इस मामले में कुछ अन्य जोनल अधिकारियों को भी नोटिस जारी हो सकता है।मृत्यु सहायता के तहत सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए सहायता देने का नियम है। अंत्येष्टि सहायता के 5 हजार रुपए अलग से दिए जाते हैं। एक महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद अपर आयुक्त टीना यादव ने मामले की जांच शुरू की तो अब तक जोन नंबर 3,9,11, 16,19 और 20 के तत्कालीन जोनल अधिकारियों की आईडी से भुगतान स्वीकृत हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 90 फाइलें जोन नंबर 16 की हैं। इन 90 फाइलों में से 65 तो एक साथ रात 11 बजे सिस्टम पर अपलोड की गईं हैं।इधर महापौर मालती राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त को जांच के निर्देष जारी किए है।


No comments:

Post a Comment

Pages